भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

11 जून 2020 को प्राॅक्सी के माध्यम से वितरण किया जायेगा – जिला पूर्ति अधिकारी

0 27

जौनपुर (सू0वि) । जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि माह-जून 2020 में सम्पन्न होने वाले वितरण यथा नियमित खाद्यान्न का वितरण/आत्म निर्भर भारत योजना के अन्तर्गत असहाय प्रवासी/अवरूद्ध प्रवासियों को वितरण के सम्बन्ध में माह-जून 2020 में 01 जून से लेकर 11 जून 2020 तक वितरण की तिथि निर्धारित है। उक्त के क्रम में अवगत कराया है कि मात्र 01 दिन, 11 जून 2020 को प्राॅक्सी के माध्यम से वितरण किया जायेगा। ऐसे कार्डधारक, जिनका ई-पाॅस मशीन में अंगूठा नहीं लगा है अथवा अन्य किसी कारण से खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके है, वे 11 जून 2020 को प्राॅक्सी के माध्यम से अवश्य खाद्यान्न प्राप्त कर लें। यह भी अवगत कराया है कि विक्रेताओं के पास अवशेष खाद्यान्न बचता है तो वे नये कार्डधारकों को अवश्य वितरण करेंगे, साथ ही यदि कोई कार्डधारक दूसरे राज्य/जिले अथवा किसी अन्य दुकान से खाद्यान्न लेने आता है और विक्रेता के पास अवशेष खाद्यान्न हो तो ऐसे कार्डधारकों को पोर्टबिल्टी के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण उ0द0 विक्रेता द्वारा किया जायेगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More