स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में मरीजों के साथ हो रहा भेदभाव
प्रयागराज । हरषू प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम दुखियापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ का अपने पड़ोसियों के साथ आज बुधवार को दिन में11बजे मारपीट हो गई जिसमें उपरोक्त के बाई तरफ का जबड़ा व कई दाँत टूट गया। जिला अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर कर दिया।लगभग 2 बजे से पीड़ित के परिजन अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग स्थिति ऐक्सरे सेंटर में एक्सरे के लिए लाइन में लगे थे, जैसे ही पीड़ित का नम्बर आया एक्सरे टेक्नीशियन पीयूष तिवारी ने कहा कि तुम्हारा एक्सरे अभी नहीं करूंगा। कोई नम्बर नहीं चलेगा जिसका मै चाहूंगा उसी का करूँगा । इसके बाद सुविधा शुल्क लेकर कई मरीजों का एक्सरे करने के बाद ही उपरोक्त मरीज का एक्सरे हो पाया। जहाँ पर योगी सरकार गरीबों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराया है वहीं स्वरूप रानी अस्पताल मे भी बिना सुविधा शुल्क लिए मरीजों का उपचार नही हो पा रहा है ।
