भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

निराश्रित का सहारा सरकार है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0 22

सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराते हुए सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कोई भूखा ना रहे।

पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को करोना से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि निराश्रित का सहारा सरकार है उन्होंने सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कोई भूखा ना रहे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निराश्रित को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए एक हजार रुपए, बीमार होने की दशा में उपचार के लिए दो हजार रुपए तथा किसी निराश्रित व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार को पांच हजार रुपए देने की व्यवस्था की है।

जिलाधिकारियों को सहयोग देने के लिए शासन द्वारा नामित विशेष सचिव स्तर के अधिकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर तथा कम्युनिटी किचन का नियमित निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री जी ने लोक भवन में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे उन्होंने निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था को सक्रिय रखा जाए पुलिस द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भीड़ एकत्रित होने पाए बाजारों में नियमित फुट पेट्रोलिंग किया जाए हाईवे तथा एक्सप्रेस वे पर पीआरबी 112 के माध्यम से सघन पेट्रोलिंग किया जाए पेट्रोलिंग के दौरान पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक भी किया जाए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश वापस आने वाले कामगारों श्रमिकों को क्वारांटाइन सेंटर में ले जाते हुए वहां उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की जाए स्क्रीनिंग में स्वस्थ पाए गए कामगारों/श्रमिकों को 15 दिन का राशन किट देते हुए क्वॉरेंटाइन के लिए घर भेजा जाए होम क्वारेंटाइन के दौरान इन्हें 1 हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता अवश्य दिया जाए नियमित रूप से खाद्यान्न की व्यवस्था करने के लिए इनके राशन कार्ड भी बनाए जाएं,उन्होंने क्वॉरेंटाइन सेंटर तथा कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई तथा सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारियों को सहयोग देने के लिए शासन द्वारा नामित विशेष सचिव स्तर के अधिकारी जनपद में क्वॉरेंटाइन सेंटर तथा कम्युनिटी किचन व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें।

जनपद में तैनात स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों को कोविड तथा नॉन कोविड भी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री जी ने जनपदों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों को कोबिड तथा नॉन कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि अधिकारीगण इन अस्पतालों की समस्त व्यवस्थाओं की सीधी जानकारी प्राप्त करते हुए अपनी तथ्यपरक रिपोर्ट शासन को दें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से अपर निदेशक तथा संयुक्त निदेशक स्तर के इन अधिकारियों से नियमित संवाद रखते हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपेक्षा की, मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री जी को यह अवगत कराया गया कि चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के बेहतर प्रबंधन के मद्देनजर जिला अधिकारियों तथा मंडलायुक्त से लगातार संवाद किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि वे जनपदों में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों से नियमित फीडबैक प्राप्त करते हुए कार्यों की समीक्षा करें उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को सुचारु रुप से संचालित किया जाए पुलिस पीएसी फायर सर्विस तथा रेलवे पुलिस के कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं चिकित्सा कर्मियों को मेडिकल इंफेक्शन से बचाने के उद्देश्य से उनका प्रशिक्षण कार्य निरंतर संचालित किया जाए।

निगरानी समितियों के कार्यों की नियमित मानीटरिंग की जाए

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में निगरानी समितियों के सक्रिय रहने से संक्रमण को रोकने में सहायता मिल रही है उन्होंने प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास तथा प्रमुख सचिव नगर विकास को निगरानी समितियों के कार्यों की नियमित मानीटरिंग करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां ग्रामीण इलाकों में राजस्व संबंधी विवादों को रोकने में भी उपयोगी भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम प्रहरियों को और सक्रिय किया जाए।

उन्होंने पुलिस महानिदेशक को ग्राम प्रहरीयों को और सक्रिय करने के निर्देश भी दिए मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर संबंधित जिलाधिकारियों सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर संचालित करने वाले श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाए।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की नियमित तौर पर स्क्रीनिंग किया जाए मेडिकल स्क्रीनिंग की सफलता के लिए आवश्यक है कि रेलवे स्टेशन पर इंफ्रारेड थर्मामीटर के द्वारा जांच करने वाले श्रमिकों को यह जानकारी होनी चाहिए कि कितना टेंपरेचर नॉर्मल और कितना टेंपरेचर होने पर बुखार होता है इसी प्रकार पल्स ऑक्सीमीटर संचालित करने वाले कर्मी को भी यह जानकारी होना आवश्यक है कि ऑक्सीजन की कितनी रेंज पाए जाने पर प्रभावित व्यक्ति को आक्सीजन देने की आवश्यकता होती है इसके दृष्टिगत उन्होंने इंफ्रारेड मीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर संचालित करने वालों को प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री के रेल यात्रियों कोरोना से बचाव संबंधी हैंड बिल उपलब्ध कराने के निर्देश की उपयोगिता के दृष्टिगत रेलवे ने देश की समस्त स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को ऐसा हैंड बिल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना द्वारा यह जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में रेल यात्रियों को कोरोना से बचाव के संबंध में हैंड बिल उपलब्ध कराया जाए मुख्यमंत्री जी का यह निर्देश रेलवे को काफी उपयोगी लगा इसके दृष्टिगत रेल पूरे देश में समस्त स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को इस प्रकार का हैंड बिल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गोदाम तथा राशन की दुकान पर प्रशासन का अधिकारी हो घटतौलि न होने पाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 1 जून से खाद्यान्न वितरण अभियान पुनः प्रारंभ हो गया है उन्होंने निर्देश दिया है कि गोदाम से लेकर राशन की दुकान तक सभी व्यवस्थाएं सुचारू ढंग से संपन्न की जाएं किसी भी दशा में घटतौली ना होने पाए इसके लिए जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गोदाम तथा राशन की दुकान पर प्रशासन का अधिकारी हो।

संक्रमण से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराते हुए परिवहन निगम की बसों को संचालित किया जाए

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि संक्रमण से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन कराया जाए।

गेहूं क्रय केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए किसानों से गेहूं खरीदने का कार्य तेजी से किया जाए

कामगारों/श्रमिकों को रोजगार देने के संबंध में स्थापित किए जाने वाले आयोग का शीघ्र गठन किया जाए

उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए किसानों से गेहूं खरीदने का कार्य तेजी से किया जाए कामगारों श्रमिकों को रोजगार देने के संबंध में स्थापित किए जाने वाले आयोग का गठन किया जाए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह,मुख्य सचिव श्री आर के तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा,अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री संजीव मित्तल,अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी अवस्थी,प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद,प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री रजनीश दुबे,प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस०पी० गोयल तथा श्री संजय प्रसाद,प्रमुख सचिव एम०एस०एम०ई० श्री नवनीत सहगल,प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज श्री मनोज कुमार सिंह,सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार,सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More