भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

Unlock1 प्रवासी/श्रमिकों हेतु 22 दिनों से चल रहे अनवरत भंडारे का समापन

0 26

RSS जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का बड़ा दिल है जिसके चलते लगभग महीनों तक अनवरत भोजन पाते रहे घर वापसी कर रहे प्रवासी/श्रमिक

जेष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल के शुभ अवसर पर हजारों भक्तों में प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का हुआ समापन

सोहावल,अयोध्या। प्रवासी मजदूरों के सेवार्थ लगातार 22 दिनों से सत्ती चौरा पर अनवरत चल रहे भंडारे का समापन जेष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल के शुभ अवसर पर आर०एस०एस० के अनुषांगिक संगठन सेवाभारती के जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुष्कर तिवारी व सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र दुबे के हाथों सम्पन्न हुआ भंडारे के अवसर पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गुजर रहे सैकड़ों वाहनों के हजारों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुष्कर तिवारी ने कहा इस क्षेत्र के लोगों का बड़ा दिल है । जिसके चलते लगभग एक माह से प्रवासी मजदूर घर वापसी के दौरान यहाँ भोजन पाते रहे।इस मौके जिला मंत्री रजनीश जी, पूर्व प्रधान शिवबक्श सिंह पिंटू,प्रधान प्रतिनिधि वीर सिंह,सेवा भारती के जिलाध्यक्ष हिटलर तिवारी,गौतम पाण्डेय,अमित कौशल,रम्मू तिवारी,बंटी तिवारी,राजेंद्र गोस्वामी पारस पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More