अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। थाना कैंट के हसनू कटरा क्षेत्र में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अरविंद खरे के बड़े भाई अतुल खरे की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है।अतुल खरे कोतवाली नगर के दिल्ली दरवाजा आवास पर अकेले रहते थे। वहीं से उनका शव अधजली अवस्था में प्राप्त हुआ है उनका परिवार लखनऊ में रहता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
