भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पावर फाइनेंस कार्पोरेशन कोविड-19 के मरीजों के इलाज में लगे डॉक्‍टरों और अन्‍य चिकित्‍सा कर्मचारियों को लंच प्रदान करेगा

0 34

कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एक और कदम बढ़ाते हुए, बिजली मंत्रालय के अंतर्गत एक केन्‍द्रीय पीएसयू और भारत के अग्रणी एनबीएफसी, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी)ने एशिया की सबसे बड़ी खाद्य कंपनियों में से एक,ताजस्‍टेट्स के साथ करार किया है, ताकि अग्रिम पंक्ति के कोविड योद्धाओं को स्‍वच्‍छ और पौष्टिक भोजन प्रदान किया जा सके। इस प्रयास के तहत, पीएफसी डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली में कोविड-19 रोगियों के उपचार में लगे डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य चिकित्सा कर्मचारियों को पैक किए हुए लंच बॉक्स प्रदान करेगा।

इस पहल के अंतर्गत, डॉ. आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्‍सा कर्मचारियों को दैनिक आधार पर 25 मई 2020 से 60 दिन की अवधि के लिए उच्च गुणवत्ता वाले,स्‍वच्‍छ और स्वास्थ्यकर भोजन (पैक्ड लंच बॉक्स) की आपूर्ति करने के उद्देश्‍य से, कंपनी ने ताजस्‍टेट्स को 64 लाख रुपये (लगभग) की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल को कोविड-19 के उपचार के लिए समर्पित अस्पतालों में से एक के रूप में चुना है, जहाँ डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी कोविड-19 के रोगियों को दिन-रात चिकित्सा और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

इससे पहले, पीएफसी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता करने के लिए पीएम-केयर्स फंड में 200 करोड़ रुपये का योगदान दे चुका है। पीएफसीकर्मचारी भी इस अभियान में आगे आए हैं और उन्होंने अपना एक दिन का वेतन पीएम केयर्सफंड को दान कर दिया है। इसके अलावा, पीएफसी ने कोटा, राजस्थान में चिकित्‍सा उपकरण प्रदान करने के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी को ₹50,00,000 (पचास लाख रुपये) देने के साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश में सिद्धार्थ नगर और बुलंदशहर के जिला कलेक्टरों को 50-50 लाख रुपये का योगदान दिया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More