283 तालाबों को 15 जून तक हर हाल में साफ कर दिया जाए – डीएम
जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि मजदूरों को गांव के लोगों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से 20 अप्रैल से मनरेगा का कार्य गांव में युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 7,13,000 से अधिक मानव दिवस सृजित किए गए। 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 1,58,619 मानव दिवस सृजित किए गए और 01 मई से 27 मई तक लाख 5,54,804 मानव दिवस सृजित किये गये। उन्होंने बताया कि अन्य कार्यों के साथ-साथ तालाबों की खुदाई का कार्य भी चल रहा है तथा 20 तालाबों की खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया तथा 283 तालाबों पर मनरेगा से खुदाई का कार्य चल रहा है। सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि 283 तालाबों को 15 जून तक हर हाल में साफ कर दिया जाए और खुदाई कर दिया जाए। इसके उपरांत चारों तरफ बेंच लगाई जाए व किनारों पर 10 -10 फीट पर पौधारोपण किया जाए। आज 27 मई को लगभग 74,000 मजदूर पूरे जिले में मनरेगा में विभिन्न स्थलों पर काम कर रहे हैं।
