समाज मे निर्बल और असहाय की मदद करना ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ सेवा विभाग का मूल उद्देश्य- जिला कार्यवाह

अयोध्या। गोरखपुर मार्ग पर हाजीपुर,प्रयागराज मार्ग टोल प्लाजा, रायबरेली मार्ग माधव सर्वादय इंटर कालेज के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको
गरीब,असहाय व प्रवासियों की सेवा में निरंतर जुटा हुआ है। संघ से जुड़े कार्यकर्ता भोजन राशन सामग्री पानी,मास्क,गमछा, आयुर्वेदिक काढ़ा जैसे औषधि का वितरण कर रहे है स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन के लिए आर०एस०एस० के पदाधिकारी निरन्तर प्रवास कर रहे है जिला कार्यवाह वेद प्रकाश जी ने कहा अपने को सुरक्षित रखते हुए सेवा कार्य निरन्तर चलता रहेगा लॉकडाउन के पहले दिन से संघ के कार्यकर्ता दिन रात सेवा में जुटे है राहत शिविर के साथ घर-घर राशन गमछा, मास्क ,सेनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है समाज मे जरूरतमंदों की मदद करना सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल उद्देश्य रहा है।
जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी आज वैश्विक महामारी के चलते देश मे ऐसी विषम परिस्थितियां पैदा हो गई है जिसमें समाज के निर्बल कमजोर व्यक्तियों का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है प्रचारक शैलेंद्र जी ने बताया सेवा विभाग द्वारा प्रवासी मजदूरों को वितरण की जा रही सामग्री जैसे जलपान लाई,चना,नमकीन,भोजन,जल आदि के वितरण की जानकारी दी तथा राहगीरों को गन्तव्य तक पहुंचाने में वाहनों की दिक्कत को प्रशासन के साथ मिलकर हल किया जा रहा है।
स्वयंसेवक कृष्ण कुमार पांडेय( खुन्नू पांडेय) ने बताया कि वैश्विक महामारी के चलते देश भर से प्रवासी मजदूर अपने गृह जनपद जाने के लिए भारी संख्या में वापसी कर रहे हैं जिनकी मदद के लिए जिले में तमाम संस्थाएं आगे आ रही हैं पिछले 23 दिनों से अयोध्या जिला इकाई एक राहत कैंप सह जिला कार्यवाह आनन्द जी के सरक्षण में हो रहा है जिसमे बाहर से आने वाले मजदूरों को भोजन,पानी,अन्य आवश्यक वस्तुऐ उपलब्ध करायी जा रही है।
सेवा कार्य मे लगे खंड शारीरिक प्रमुख,सोहावल सभाजीत पांडेय जी,प्रचारक अभिषेक,नगर कार्यवाह आनन्द जी,खंड सेवा प्रमुख महेश जी,नगर सेवा प्रमुख राजेन्द्र मोदनवाल,सच्चिनन्द जी,राजेन्द्र गोस्वमी,खण्ड कार्यवाह राजकुमार त्यागी जी,स्वयंसेवक लगे है
