संदिग्ध हालात में युवक की मौत

अयोध्या बीकापुर। क्षेत्र के भावापुर गजडी गांव में मंगलवार की देर रात 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की रात युवक घर के बाहर घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। रात करीब 10 बजे परिजनों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर लाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। और कोतवाली को सूचित किया गया। सूचना के उपरांत पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे कोतवाली के उपनिरीक्षक भीम सेन यादव द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि भावापुर गजडी निवासी 24 वर्षीय अमित कुमार यादव मंगलवार की रात सरिया और खेत की तरफ छुट्टा जानवर हांकने गया था और अप्रत्याशित घटना का शिकार हो गया। बीकापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक किसी जानवर के हमले का शिकार प्रतीत होता है। जांच के दौरान पता चला है कि रात में युवक घर के बाहर गया था। और पेड़ के जड़ में टकराकर घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
