विचार विभाग प्रमुख जी की अध्यक्षता में स्वदेशी जागरण मंच अयोध्या के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न

अयोध्या। स्वदेशी जागरण मंच अयोध्या जिले के सभी पदाधिकारियों की बैठक आज ऑनलाइन ऐप द्वारा संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं क्षेत्र विचार विभाग प्रमुख उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड अजय कुमार जी ने कोरोना के इस संकट काल में जिले के सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मित्र व बंधुओं से लगातार संपर्क में रहने के लिए कहा है और आज के वर्तमान परिवेश में स्वदेशी की आवश्यकता और उसकी महत्ता बताने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी हमारी आवश्यकताओं के कारण ही उत्पन्न हुआ है क्योंकि हम आजकल बहुत अधिक वस्तुओं के लिए चीन तथा विदेशी वस्तुओं पर निर्भर है यदि हम अपनी अर्थव्यवस्था को इस अनुरूप संबल प्रदान करें कि जो भी वस्तु हम बेचे अथवा खरीदें वह स्वदेशी हो तो भविष्य में इस प्रकार के संकटों से बचा जा सकता है और विकेंद्रीकृत अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करके मजदूरों को, किसानों को अपने गांव, अपने प्रदेश से पलायन करने से रोका जा सकता है आज जो मजदूर दूसरे राज्यों में संकट काल में बड़े कष्ट झेलते हुए अपने प्रदेश अपने गांव की ओर आ रहे हैं उनसे भी संपर्क करके उनको अपने ही क्षेत्र में कैसे स्वावलंबी बनाया जाए इस पर भी कार्य करने की आवश्यकता है। एमएसएमई जिला उद्योग केंद्र आदि माध्यमों से प्रशिक्षण प्राप्त कर किस प्रकार से अपना रोजगार अपने गांव अपने प्रदेश में करके व्यक्ति अपने परिवार का भरण पोषण कर सकता है व भविष्य में उत्पन्न होने वाले संकटों से बच सकता है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र में मोबाइल के माध्यम से लोगों से संपर्क स्थापित करके आम जनमानस को करोना वायरस के संबंध में जानकारी एवं सावधानी रखने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया।बैठक में जिला संयोजक राजीव जी जिला सह संयोजक सुरेंद्र यादव जी अरविंद सिंह जी बबलू श्रीवास्तव जी मुकेश दुबे जी अनिरुद्ध पांडे जी सुरेंद्र प्रताप पांडे जी दिवाकर सिंह जी उपस्थित रहे।
