क्वारंटाइन के नियम के पालन नहीं करने पर 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा का दर्ज
मछलीशहर, जौनपुर। कोरोना महामारी को लेकर पूरा देश लाकडाउन चल रहा है । ऐसे मे बिभिन्न प्रदेशों से आऐ हुए लोग चोरी , छुपे अपने गांव मे रह रहे थे और क्वारंटाइन का पालन नही कर रहे थे । कोतवाल पंकज पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने सभी को घर पर क्वारंटाइन के नियम का पालन का आदेश जारी किया था लेकिन इन लोगों द्वारा क्वारंटाइन के नियम के पालन नहीं करने की सूचना पर 40 लोगों के खिलाफ क्वारंटाइन के नियम का पालन नहीं करने मुकदमा का दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
