पूर्व शिक्षिका के निधन पर शिक्षकों में शोक ,पत्रकार को मातृ शोक
सुजानगंज, जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के नगहरपुर, अरूवा ग्रामसभा निवासी श्रीमती आशा देवी पत्नी उमेश चंद्र पाठक कि आज हृदयाघात रुक जाने से हुई मौत जिससे क्षेत्र के सभी शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। ज्ञात हो कि 31 मार्च 2020 को शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुई थी जो ग्राम पंचायत मोहरियांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुई इसकी सूचना मिलते ही प्राथमिक शिक्षक संघ और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ आदि शिक्षक संगठनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी । ज्ञात हो कि जौनपुर राष्ट्रीय स्वरूप हिंदी दैनिक के ब्यूरो ज्ञानेश्वर पाठक की माता जी थी आज अचानक सूचना मिलते ही जनपद के सभी पत्रकारों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना जताई।
