भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लाॅक डाउन में होम डिलीवरी को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती बढ़ी

0 22


अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार द्वारा घोषित लाॅक डाउन में आम जनता की सुविधा एवं संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा चयनित दुकान दारों द्वारा होम डिलीवरी न करने वाले फुटकर किराना व्यापारियों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। आज जिला अधिकारी महोदय ने होम डिलीवरी न करने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह को मेसर्स श्याम प्रकाश जनरल किराना स्टोर, नियावां तथा श्याम जनरल स्टोर, मौदहा के जांच हेतु निर्देश दिया सिटी मजिस्ट्रेट की जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दोनों किराना व्यवसाई द्वारा होम डिलीवरी नहीं कराई जा रही है। जिसके चलते इनकी दुकानों पर ग्राहकों की संख्या अधिक जुटने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।मालूम हो कि निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानदारों द्वारा होम डिलेवरी न करने की बात स्वंय स्वीकार की गई। सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा उक्त दोनों किराना व्यवसाई को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जबाब न मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा जारी अनुमति को वापस ले लिया जायेगा और होम डिलीवरी के लिए जारी किए गए वाहन पास को निरस्त कर दिया जाएगा। उक्त अवधि तक दोनों दुकानदारों को दुकान न खोलने की सख्त हिदायत दी गई है।
जिला अधिकारी ने फुटकर किराना व्यवसाईयों तथा फुटकर दवा विक्रेताओं को अगाह किया है कि होम डिलीवरी न करने की शिकायत मिलने की स्थिति में सक्षम अधिकारी द्वारा गोपनीय रूप से जांच कराई जाएगी और शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति को वापस लेते हुए संबंधित दुकानदार के खिलाफ आदेशों का उल्लंघन मानते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिला अधिकारी ने फुटकर किराना दुकानदरों एवं फुटकर दवा की दुकानों और बेकरी के व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने दुकान के सामने होम डिलीवरी करने का पोस्टर चस्पा करें, जिसमें उनका मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से अंकित हो किसी भी उपभोक्ता द्वारा होम डिलीवरी के लिए आग्रह करने पर 2 घंटे के अंदर सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करें जिससे किसी को भी शिकायत का मौका न मिले और शिकायत मिलने पर कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More