प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के विरूद्ध की गई अभद्र टिप्पणी पर अंबेडकर नगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां गांव निवासी अबरार अहमद अंसारी पुत्र अब्दुल गफ्फार अंसारी द्वारा फेसबुक पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने इसी गांव के निवासी दीपक कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
