अयोध्या के जिला अधिकारी का लाॅकडाउन को लेकर सख्त निर्देश

अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या के जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा है कि लाॅक डाउन के उल्लंघन की घटनाओं को शासन गंभीरता से ले रहा है उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव एवं उसकी रोकथाम के लिए जनपद में लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60 तथा आई0पी0सी0 की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा इसके अंतर्गत 2 वर्ष की सजा का भी प्रावधान है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने लाॅक डाउन को सफल बनाने के लिए जनता से अपील भी किया कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में रहें एवं सुरक्षित रहें क्योंकि व्यक्ति, समाज एवं देश सबका हित इसी में सुनिश्चित है।
