भीषण आग से कई घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख

अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा धम थुआ के पूरे लोनियांन में आज पूर्वाहन 10:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से 3 परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। हादसे में 15 दिन की एक बछिया जलकर मर गई तथा एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर तत्काल पहुची थाना कुमारगंज कि पुलिस और दमकल विभाग व ग्रामीणों की मदद से काफी देर पश्चात आग पर काबू पाया गया। सुबह सवेरे हुए इस अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल पाया परंतु गांव के पश्चिम से लगी आग और पछुआ हवा ने काफी तांडव मचाया इस अग्निकांड में सुंदर, नकछेद व राणा प्रताप के घर पूरी तरह जल गए अग्निकांड में राणा प्रताप की एक 15 दिन की बछिया जलकर मर गई वही उनकी एक गाय गंभीर रूप से जल गई है। ग्रामीणों द्वारा अग्नि कांड की सूचना दूरभाष पर उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर को दी गई उन्होंने तुरंत ही नायब तहसीलदार एचआर त्रिपाठी को भेजकर पीड़ित परिवार को तत्काल राशन व कंबल उपलब्ध कराया तथा यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।
