इंदौर कलेक्टर ने चार व्यक्तियों पर लगाई रासुका

इंदौर के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने बुधवार 1 अप्रैल 2020 को इंदौर के टाटपट्टी बाखल में हुए घटनाक्रम के संबंध में चार व्यक्तियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत सख्त कार्रवाई की है। गौरतलब है कि बुधवार 1 अप्रैल को टाटपट्टी बाखल क्षेत्र में महामारी कोविड-19 की स्क्रीनिंग के लिए गए चिकित्सक दल से संबंधितों ने अभद्र व्यवहार व पथराव किया था।
