भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सीएचसी मसौधा में बनाये गये आईसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण

0 14


अयोध्या। पूरे देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं इलाज के लिए सीएचसी मसौधा में बनाये गए आइसोलेशन वार्डों तथा डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ हेतु बनाये गए क्वॉरेंटाइन वार्डों का निरीक्षण किया। शासन की गाइडलाइन के अनुसार आइसोलेशन वार्ड व मेडिकल स्टॉफ के क्वॉरेंटाइन व सभी उपकरणों तथा डॉक्टर मेडिकल स्टाफ हेतु पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई किट) सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएचसी मसौधा में 30 आइसोलेशन बेड तथा विकास खण्ड मसौधा के नवनिर्मित कार्यालय व आवासीय बिल्डिंग में मेडिकल स्टाफ हेतु 54 क्वॉरेंटाइन बेड की व्यवस्था की गई है। इसके निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त आइसोलेशन एवं क्वारेन्टाइन वार्डों की नियमित साफ-सफाई करवाने तथा मेडिकल स्टॉफ व इसमें रखे गये व्यक्तियों के लिए भोजन आदि की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। और उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन किया जाए इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ अयोध्या प्रथमेश कुमार व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 घनश्याम सिंह सहित अन्य सम्बन्धित चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More