भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गरीब ब्राह्मण की लड़की का निःशुल्क मे शादी संगठन का लक्ष्य है – राष्ट्रीय संरक्षक पं अनिल प्रताप त्रिपाठी

0 25

प्रतापगढ़ । देश का सबसे बड़ा ब्राह्मण समाज का संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान- भारत संगठन का सफल कार्यक्रम दहिलामऊ प्रतापगढ़ मे मुख्य अतिथि पं अनिल प्रताप त्रिपाठी राष्ट्रीय संरक्षक व कार्याध्यक्ष उत्तर प्रदेश डा विजय कांत पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ । शिक्षक पं काशी नारायण मिश्रा को संयोजक उत्तर प्रदेश बनाया गया । विशेष अतिथि पं अजय तिवारी उपाध्यक्ष

महाराष्ट्र प्रदेश व पं हरिकेश पाण्डेय राष्ट्रीय सचिव मंच पर उपस्थित थे । राष्ट्रीय संरक्षक पं अनिल प्रताप त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण रत्न राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय द्वारा देश के सभी 18 प्रदेशों में संगठन संचालित हो रहा है संगठन को सर्वप्रथम देश के सभी ब्राह्मण परिवार से जोड़ने का लक्ष्य बहुत जल्दी हासिल होगा । गरीब ब्राह्मण की लड़की का निःशुल्क मे शादी संगठन का लक्ष्य है । युवाओं के कंधे पर समाज की जिम्मेदारी है । प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष पं रत्नेश शुक्ला की तारीफ करते हुए कहा कि जिले के सभी ब्राह्मण परिवार को जल्दी से जल्दी संगठन से जोड़ कर लक्ष्य की पूर्ति करे । वरिष्ठ शिक्षक पं काशी नारायण मिश्रा को संयोजक उत्तर प्रदेश बनाये जाने पर हार्दिक बधाई दी । कार्याध्क्ष उत्तर प्रदेश डा विजय कांत पाण्डेय लखनऊ से आकर कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में हर ब्राह्मण परिवार संगठन का सदस्य होगा यदि किसी भी ब्राह्मण को कोई परेशानी है तो संगठन से तुरंत संपर्क करें उसकी पूर्ण रूप से मदद की जायेगी । मुंबई से कार्यक्रम में भाग लेने आये महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पं अजय तिवारी ने कहा कि अब ब्राह्मण जाग चुका है सिर्फ संघटित होने की आवश्यकता है । ब्राह्मण समाज के युवाओं के अंदर बहुत जोश है सिर्फ हमे मार्गदर्शन करना है । कार्यक्रम को प्रतापगढ़ जिला संरक्षक पं विवेक पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव पं हरिकेश पाण्डेय , प्रभारी पूर्वी भारत पं विनय पाण्डेय, एडवोकेट पं इंद्रकांत पाण्डेय, संयोजक उत्तर प्रदेश पं काशी नारायण मिश्रा , पं उत्कर्ष मिश्रा, प्रतापगढ़ शहर अध्यक्ष पं विद्या सागर पाण्डेय, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष महिला संघ पं नीलम पाण्डेय, आदि लोगों ने संबोधित किया ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More