पूर्व विधायक प्रत्याशी अज्जू भइया के पिता एक्सीडेंट मे बाल- बाल बचे
सुजानगंज, जौनपुर । भगवान का आशीर्वाद और सभी क्षेत्रवाशी, शुभचिंतक के दुआ से आज बहुत बड़ी अनहोनी से बचे मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) के पिता सुरेश चंद्र दुबे जी । ज्ञात हो कि आज एक कार्यक्रम से निकल कर दूसरे कार्यक्रम में जा रहे अज्जू भईया के

पिता सुरेश चंद्र दुबे (पूर्व प्रधानाचार्य / वरिष्ठ पत्रकार) का सखवट में साड़ को बचाने में भीषण एक्सीडेंट हो गया जिसमें वो बाल बाल बच गए । उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।
