खैर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी – कनिष्क हत्याकांड का किया पर्दाफाश

यूपी(अलीगढ़) । यूपी के जिला अलीगढ़ की कोतवाली खैर पुलिस को कई दिनों की भागदौड़ करने के बाद आखिर एक बड़ी कामयाबी हासिल हो ही गई । पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरम में 9 फरवरी को मासूम कनिष्क का अपरहण कर हुई हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार सुखराम निवासी जलालपुर देहली गेट, उमेश, राकेश निवासीगण उसरम खैर व पुष्पेंद्र निवासी मोरेना गभाना ने फिरौती के लिए घटना को अंजाम दिया था ।
