शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँची विधायक ने परिजन को दिलाया भरोसा,मुख्यमंत्री आवास योजना का मिलेगा लाभ
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक डा० सुषमा पटेल ने नगर के मोहल्ला नईगंज स्थिति बसपा कार्यकर्ता राजेश कुमार कसौधन उर्फ नाटे की धर्मपत्नी के देहांत पर घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किया। और परिवार वालों को ढाढंश बँधाया। उसके बाद उन्होंने प्रतापगढ़ रोड स्थित ग्राम

सरायरूस्तम मे वीरेन्द्र कुमार गौतम के ससुर व चिन्ता मनि गौतम के बड़े भाई लाल मनि गौतम के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया । विधायक के पहुंचने पर शोकाकुल परिवार के आँखों मे आँसू बहने लगे । विधायक सुषमा पटेल ने परिवार के प्रति ढाढंश बाँधा और कहा कि मेरे लिए इस परिवार की जो भी आवश्यकता होगी मैं इनके लिए सदैव खड़ी रहुँगी। विधायक ने उनके कच्चे जर्जर माकान को देखकर दुःख ब्यक्त करते हुए कहा कि मै मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने का भरपूर प्रयास करूंगी । इस मौके पर बसपा नेता शैलेन्द्र साहू सहित तमाम लोग उपस्थित थे ।
