डी.जे. संचालकों में जमकर मारपीट ,कई के सर फूटे
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । पुरुषोत्तम मास में क्षेत्र केभयहरणनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ रही है किंतु वहां सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है वहां आज दोपहर DJ बजाने के होड़ मे संचालकों के बीच में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई मारपीट गंभीरा के स्टार DJ तथा उमरिया के DJ के संचालकों के बीच में हुई

मारपीट की इस घटना से भयहरण नाथ धाम में जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई मेले में पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं थी जबकि धाम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो रही है एक DJ के संचालक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि स्टार dj के मदन पटेल ने उनका लैपटॉप तथा साउंड सिस्टम छीन लिया है जिसकी कीमत करीब ₹40000 है
भयहरण नाथ धाम में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है किंतु पुलिस की व्यवस्था ना होने के कारण यहां मनमानी DJ बजता है इससे श्रद्धालुओं को भी असुविधा होती है ।
