प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को शोर करना पड़ा महंगा अध्यापक ने तंग आ कर कर दी छुट्टी
अलीगढ़ । यूपी के जिला अलीगढ़ की तहसील खैर में बच्चों के भविष्य के साथ खुलकर खिलवाल किया जा रहा है ऐसा ही एक मामला तहसील खैर के सोफा स्थिति प्राथमिक विद्यालय में उस समय देखने को मिला जब स्कूल में पड़ने वाले बच्चों द्वारा शोर मचाने पर पूरे स्कूल की ही 10 बजे ही छुट्टी कर दी जबकि छुट्टी का समय 11 बजे निर्धारित है इसकी जानकारी जब हमारे चैनल के यूपी हैड मिस्टर रामखिलाड़ी शर्मा को हुई तो वह अबिलम्ब सोफा स्थित स्कूल में पहुंचे लेकिन वहां पर एक भी विद्यार्थी नजर नहीं आया और सभी स्कूल स्टाफ आपस में गप शप करते हुए देखे गए जब इस सम्बंध में अध्यापक से बात हुई तो उन्होंने कहा कि बच्चे शोर मचा रहे थे इसलिए हमने छुट्टी कर दी यहां अत्यंत सोचनीय व चिंतनीय बिषय इस बात का है कि

क्या यदि किसी स्कूल में बच्चे शोर मचाएंगे तो उनको समझाने व चुप कराने की वजाय पूरे स्कूल की ही छुट्टी करना कहाँ तक न्याय संगत है विदित हो कि प्राथमिक विद्यालयों में नोनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाल करने का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कई प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाल करने के मामले लगातार होते रहे है कहीं बच्चों से स्कूलों में झाड़ू लगवाई जा रही है तो कहीं स्कूलों की रँगाई पुताई कराई जा रही है लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल पर कोई एक्शन नही लिया जाना इस बात को दर्शाता है कि आखिर क्योँ नही हो रही ऐसे स्कूल के प्रति कार्यवाही आखिर कहां गये योगी सरकार के आदेश ? अतः यहां यह कहना भी अतिश्योक्ति नही होगी कि आखिर कहाँ सो रही योगी सरकार जो नोनिहालों के भविष्य से हो रहा खिलवाल आखिर कहाँ गया सर्व शिछा अभियान कहाँ गये बच्चों के मौलिक अधिकार ।
रिपोर्ट-रामखिलाड़ी शर्मा यूपी हैड
