ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार हुआ समापन
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । विकासखंड गौरा ग्रामसभा कैली डीह के अंतर्गत ग्राम सभा में a b p s विद्यालय में 1 सप्ताह से हो रहे ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ यह प्रतियोगिता 11 तारीख से शुरु हुई थी जिसमें बच्चों ने खो-खो बालीबाल वह बैडमिंटन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया खो-खो खेल में फाइनल मैच के दौरान टैगोर हाउस व रेड हाउस के

बीच शानदार मुकाबला हुआ जिसमें रेड हाउस ने मैच जीता रेड हाउस के खिलाड़ियों में लक्ष्मी नेहा दुबे आकांक्षा गौतम दिव्या शिक्षा कृति प्रिया दुबे प्रथम स्थान पर रहे वही बैडमिंटन में लड़कियों के लिए स्पेशल खेला गया मैच रेड हाउस ने जीता जिसमें कुमकुम प्रिया स्नेहा प्रीति दिव्या आकांक्षा का शानदार प्रदर्शन सराहा गया बैडमिंटन के खेल में एलो हाउस और ब्लू हाउस के बीच कड़ा संघर्ष हुआ जिसमें एलो हाउस ने मैच जीता इस मैच के दौरान अभिनय सचिन कृष्णा आज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया मैं समापन के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में कैली डीह ग्राम सभा के प्रधान सुरेंद्र बहादुर यादव अपने बच्चों को ट्राफि व पुरस्कार प्रदान किया इस दौरान क्षेत्र के लोग मौजूद रहे प्रबंधक बृजेश यादव ने सबका स्वागत किया वही प्रधानाचार्य शशि श्रीवास्तव ने खेलकूद को संपन्न कराने के लिए शिक्षकों बच्चों व अभिभावकों तथा ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया ।
