भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

0 16

प्रतापगढ़ ।।मानधाता ब्लॉक में शनिवार को ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी सामान्य समिति के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने संयुक्त रुप से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रकट किया । संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील प्रभाकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि संगठन ने शासन को 3 सूत्री मांगों दी गई थी।पर शासन द्वारा विचार कर समाधान नही किए जाने से दोनों संगठनों

ने संयुक्त रूप से सत्याग्रह जारी किया है । हमारा सत्याग्रह 25 मई तक हाथ में काली पट्टी बांधकर ब्लॉकों में कार्य करेंगे और 28 से 30 मई तक सामूहिक अवकाश करेंगे। 2 जून को विकास भवन में एक दिवसी उपवास कर अपनी मांगों पर समर्थन मांगेंगे । 5 जून को आमरण अनशन करेंगे । 6 जून से अनिश्चितकालीन कार्य बंद कर बहिष्कार करेंगे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More