शिक्षक समाज का अगुआ है – डॉक्टर ओम प्रकाश मिश
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । कालेज में पिछले सत्र में सेवानिवृत्त करने वाले तीन अध्यापकों के विदाई समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ओम आर्केस्ट्रा के माध्यम से हुआ जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि डायट प्रतापगढ़ के प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्र द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद हुई।
शिवगढ़ ब्लाक स्थित राय कृष्ण पाल सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीरापुर के हाल में राय बद्री पाल सिंह इंटरमीडिएट कालेज

बीरापुर के पिछले सत्र में रिटायर होने वाले जयंत्री प्रसाद श्रीवास्तव प्रवक्ता जीवविज्ञान,चंद्रभूषण सिंह प्रवक्ता नागरिक शास्त्र को विदाई दी गयी।अध्यापकों को माल्यार्पण साल,गीता,बुकेट,छड़ी देकर सम्मानित किया गया।सत्यनारायण सिंह सहायक अध्यापक भी अवकाश ग्रहण किये हैं परंतु तबियत ठीक न होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं रहे।मुख्य अतिथि डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा—–शिक्षक अपनी सेवा से रिटायर होता है परंतु अपने कर्म से नहीं। शिक्षक समाज का अगुआ है,अपने अनुभव से समाज में हमेशा शिक्षा देता रहेगा।आगामी पीढ़ी को मैं बताना चाहता हूँ..श्रम का महत्त्व होता है बिना श्रम सब बेकार होता है।परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। नींद से पहले हमें कोशों दूर जाना है यही लक्ष्य लेकर आगे बढ़े सफलता जरूर मिलेगी गुरुजनों की विदाई में आज अधिकारी के रूप में नहीं व्यक्ति के रूप आया हूँ।शिक्षक कभी रिटायर नही होता। पढ़ने की उम्र में पढ़ाई करें प्रतिकूल परिस्थितयों पर विजय प्राप्त करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।परिश्रम कभी बर्बाद नहीं होता उसका फल जरूर मिलता है।
अपनी ऊर्जा का प्रयोग समाज के विकाश में करें,
प्रबन्धक राय संजय सिंह नें कहा कि शिक्षक कालेज से रिटायर हुये हैं मेरे दिल से नहीं,मुझे गर्व है कि हमारे कालेज का परीक्षाफल इन्ही अध्यापकों की वजह से इस वर्ष भी बेहतर रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेन्द्र नाथ मिश्र ने तथा संचालन वीरेंद्र यादव ने किया।
इस अवसर पर एस.डायट प्रवक्ता राकेश कन्नौजिया,अरविन्द सिंह, ब्रजेश सिंह,अमर नाथ सिंह,अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह,उमाकांत तिवारी,अजय सिंह,अजीत सिंह,भूपेंद्र पाण्डेय, ललित पाण्डेय, विक्कू मिश्र सतीश सिंह,आ आदि उपस्थित रहे।
पिछली परीक्षा के मेधावियों कोमल गोलू,प्रिंस,कामिनी,ज्योति, दुबे,अनमोल,नीलेश,शिवमेश,श्रद्धा,मोहनी को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
समान्नित किये गए मीडिया कर्मी…कवरेज के लिए बुलाये गये मीडिया कर्मियों को साल कलम डायरी वुकेट थर्मस देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों मेंअशोक शुक्ल अरविन्द सिंह,ज्ञान सिंह,पवन मिश्र,धर्मेंद्र तिवारी,अरुण तिवारी,राहुल तिवारी,सतीश सिंह,ओमप्रकाश पाण्डेय आदि रहे।
