भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

धान मील के संचालक पंकज जैन आढ़तियों के 37 करोड़ रुपये लेकर हुए फरार – रिपोर्ट दर्ज

0 14

ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी (अलीगढ़ ) । यूपी के जिला अलीगढ़ की तहसील खैर के सोमना रोड पर बने धान मील के संचालक पंकज जैन खैर के आढ़तियों के कई करोड रुपये लेकर हुए फरार हो गए जिसमें खैर के गल्ला आढ़ती मनीज अग्रवाल के 5 करोड़ रुपये भी शामिल हैं विदित हो कि धान मिल के संचालक पंकज जैन ने खैर के पंजाब नेशनल बैंक से लोन भी ले रखा था और खैर के गल्ला आढ़तियों से भी कई करोड़ रुपये का माल भी उधार ले लिया

था जिसमे अकेले मनोज अग्रवाल के ही 5 करोड़ रुपये शामिल हैं जब मनोज अग्रवाल अपने रुपये लेने धान मिल पहुंचे तो उन्हें मालुम हुआ कि धान मिल संचालक पंकज जैन फरार हो गए हैं इससे उनके होश उड़ गए जब इसकी जानकारी अन्य गल्ला आढतियों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और सभी गल्ला आढ़ती मिलकर खैर कोतवाली पहुँचे व पूरे मामले से कोतवाली प्रभारी को अवगत कराया और मनीज अग्रवाल द्वारा धान मील के संचालक पंकज जैन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

रिपोर्ट-रामखिलाड़ी शर्मा यूपी हैड

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More