आधी रात को ग्राम प्रधान के घर फायरिंग, दहशत में ग्रामीण

शिवगढ़, प्रतापगढ़ । आधी रात को ग्राम प्रधान के घर फायरिंग। बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की । फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्रों मे हलचल मच गई । ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर बदमाश भाग निकले । मौके पर पहुची पुलिस ने बरामद किये कारतूस के खोखे। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है । यह मामला कोहड़ौर थाना इलाके के लाखीपुर गाँव का है ।
