डॉक्टर की लापरवाही से 5 साल की बालिका की बुखार से मृत्यु ,हंगामा
ब्रेकिंग शिवगढ़,प्रतापगढ़ । जेठवारा थानांतर्गत डेरवा प्राथमिक स्वास्थयकेन्द्र का मामला है
डॉक्टर की लापरवाही से 5 साल की बालिका की बुखार से मृत्यु हो गई । परिजन डॉक्टर पर इलाज न करने का आरोप लगा रहे है ।परिजन डॉक्टर के ऊपर शराब पी कर ड्यूटी

करने का भी आरोप लगा रहे है । बालिका की मृत्यु के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया । परिजनों का आरोप है कि सुबह से नही हुआ इलाज़ और 2 बजे के लगभग लड़की की अस्पताल में मृत्यु हो गई । यह सब डाक्टर की लापरवाही की वजह से हुआ है । मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी दी गई है । जेठवारा पुलिस मौके पर थी ।
