किशोरी की बरामदगी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसपी से की मुलाकात
रिपोर्ट बृजेश गुप्ता
श्रावस्ती । परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा भारद्वाज ने थाना क्षेत्र सिरसिया में आतर परी ग्राम सभा से गायब हुई किशोरी के बरामदगी कराए जाने को लेकर पुलिस की हीला-हवाली व पीड़ित परिजनों को धमकाने के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती विजय ढुल पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया श्री भारद्वाज ने कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा किशोरी की बरामदगी की जगह परिजनों व उनके सगे संबंधी को धमका रही है जो निहायत चिंताजनक है श्री भारद्वाज ने पुलिस अधीक्षक से जल्द किशोरी की बरामदी करने की मांग की है पुलिस अधीक्षक श्री ढुल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम सेना डॉ अखिलेश मिश्रा भारद्वाज बरामदगी को लेकर आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस गंभीर है और जल्दी स्पेशल टीम द्वारा लड़की की बरामदगी करा दी जाएगी इस अवसर पर अनुराग पाठक जिला अध्यक्ष, मोनू मिश्रा, बृजेश गुप्ता सहित काफी लोग मौजूद रहे ।
