सिपाही पर दुर्व्यवहार करने का आरोप
शिवगढ ,प्रतापगढ़ । रामापुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर 72 बी पर तैनात गेट मैन ने थाना फतनपुर में तैनात एक सिपाही पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उसने रेल पथ निरीक्षक रानीगंज से लिखित शिकायत कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। थाना फतनपुर रामापुर गांव का रहने वाला मिथिलेश यादव रामापुर के रेलवे फाटक गेट नम्बर 72 बी पर गेट मैन के रूप में तैनात है। उसने बताया कि वह शुक्रवार की रात ड्यूटी पर तैनात था । इसी बीच मध्य रात के करीब ओवर ब्रिज पर ट्रक के फंसे होने के कारण आवागमन रेलवे फाटक से होने लगा । रेल ट्रैक जाम होने की स्थिति हो रही थी। तो वह कुछ वाहनों को रेल फाटक सीमा से हटा रहा था । इसी बीच फतनपुर थाने में तैनात

एक सिपाही पहुंचा और आरोप है कि उससे अभद्रता करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे दो चार थप्पड़ भी जड़ दिए । जिसकी शिकायत उसने स्टेशन मास्टर गौरा को देने के साथ ही अपने उच्च अधिकारियों को भी टेलीेफोन से दी । अधिकारियों के कार्यवाही किये जाने के आश्वासन पर वह रात भर ड्यूटी किया । रात में ही रेलवे पुलिस बल का एक दस्ता भी गेटमैन के पास पहुंचकर पूछताछ कर वापस लौट गया। मामले को लेकर गेट पर तैनात अन्य कर्मियों में भी रोष व्याप्त है । कर्मियों ने मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की है । उधर थानाध्यक्ष कुंवर पुष्कर प्रताप सिंह का कहना है कि गेटमैन द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं । इस ढंग की कोई बात वहां नहीं हुई। वहीं स्टेशन मास्टर गौरा से बात करने की कोशिश की गयी ।किन्तु बात नही हो सकी।
अशोक शुक्ला
