भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ओवरब्रिज की डिवाइडर से टकराकर ट्रक दुर्घटना ग्रस्त , ओवरब्रिज पर आवागमन ठप

0 29

अशोक शुक्ला शिवगढ संवाददाता

शिवगढ़ ,प्रतापगढ़ । ब्रिज पर रात 10 बजकर 45 मिनट पर प्रतापगढ़ की तरफ जा रही एक ट्रक डिवाडर से टकराकर पलट गई जिसके पीछे एक कार जो कि ट्रक के ठीक पीछे चल रही थी पलटे ट्रक से टकराकर कर कार के आगे का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया।बाजार वासियो ने बताया कि जिस समय दुर्घटना हुई उस समय बहुत ही जोर

की आवाज सुनाई पड़ी
जिससे कि बाजारवासी ओवर ब्रिज की तरफ दौड़ पड़े ट्रक के पलटते ही सडक़ पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई आवागमन पूरी तरह ठप हो गया
ट्रक इस तरह से ओवर ब्रिज पर पलटा था कि सड़क पूरी तरह जाम हो गया और गाड़ियों की लंबी लाइन लगने की वजह से बड़ी मशक्कत करनी पड़ी ।
काफी मसक्कत के बाद शाम 4 बजे किसी तरह 4 क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया जा सका ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More