ट्राली की चपेट में आकर मासूम की हुई मौत
श्रावस्ती । श्रावस्ती जिले के थाना क्षेत्र सुनो अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर के पास एक अनार से लदी ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी तभी सड़क के किनारे 5 वर्षीय मासूम पंकज ट्राली के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी मालूम हुआ कि बदलापुर निवासी

जगदीश वर्मा की ट्रैक्टर ट्राली अपने खेत से अनाज लेकर आ रही थी तभी मासूम पंकज पुत्र रामनरेश गुप्ता प्राणी के चपेट में आ गया पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष सोनवा यासीन खान ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजने भेजा जा रहा है यह भी बताते चलें कि राम नरेश गुप्ता एक किसान है उनके मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
