भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाए – जिलाधिकारी

0 24

रानीगंज, प्रतापगढ़ । जिलाधिकारी श्री शम्भु कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय के सभागार में गर्मी मौसम में बिजली विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाये जो समस्या उत्पन्न हो रही हो उसे अपने उपजिलाधिकारी से सम्पर्क करके उसका समाधान करायें। उन्होने कहा कि जिन जिन क्षेत्रों में जर्जर तार हो उसे तत्काल दुरूस्त करा दिया जाये। विद्युत खम्भों के स्थान पर जहां जहां पर लकड़ी की बल्ली पर तार

खीचा गया है वहां पर विद्युत खम्भों को लगवाये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां पर खराब ट्रांसफार्मर पाये जाते है उन्हें तत्काल दुरूस्त करायें और इसके सम्बन्ध में अगर कोई समस्या आती है तो एस0डी0ओ0 और ठेकेदार अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर लें। उन्होने कहा कि अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ताओं एवं अधिशाषी/सहायक अभियन्ता स्टोर के मध्य आपस में सामंजस्य होना अति आवश्यक है। उन्होने कहा कि यदि पावर हाउस में मशीन में फाल्ट होता है तो वहां पर कुशल मैकेनिक की उपलब्धता हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन-जिन अधिकारियों के पास सी0यू0जी0 नम्बर है उसे चालू रखे और जिनके पास सी0यू0जी0 नम्बर न हो उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाये। उन्होने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी यथा अधिशाषी अभियन्ता, एस0डी0ओ0, अवर अभियन्ता अपने अपने क्षेत्र में मौजूद रहें। प्रशासन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों का व्हाट्सएप गु्रप बनाया जाये। आकस्मिक कटौती के समय उपकेन्द्रों पर हंगामा अथवा कर्मचारियों के साथ मारपीट की सूचना पर तत्काल पुलिस बल की उपलब्धता होनी चाहिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सन्तोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री राजकमल यादव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सोमदत्त मौर्य सहित विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी
उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More