भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा बीआरसी कार्यालय सडिला

0 19

रानीगंज ,प्रतापगढ़ । ब्लाक संसाधन केंद्र गौरा में खामियां ही खामियां वास्तव में ब्लाक संसाधन केंद्र का निर्माण प्रत्येक ब्लॉक में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था से लेकर सारी सुविधाओं से लैस करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी के लिए आवासीय व्यवस्था की गई और खंड शिक्षा अधिकारी को ब्लॉक का समन्वयक पद दिया गया किंतु दुर्भाग्य है अधिकारियों को कोई सुध नहीं । आज ब्लाक संसाधन

केंद्र गौरा अपने अस्तित्व को तरस रहा है भवन के समक्ष ब्लाक संसाधन केंद्र का नाम भी नहीं लिखा गया है रंगाई पुताई मरम्मत आदि का कार्य है लगभग 10 वर्ष बीत गए जबकि ब्लाक संसाधन केंद्रों पर प्रत्येक वर्ष मेंटेनेंस के नाम पर एक मोटी रकम आती है जिसे ब्लॉक समन्वयक चेक काटकर हजम कर जाते हैं । एक जर्जर इमारत खड़ी है जिसकी छत से निरंतर पानी टपकता रहता है कोई भी पंखे चलते नहीं शौचालय क्रियाशील नहीं है साफ सफाई की स्थिति अत्यंत खेदजनक है । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इतना तो ध्यान देना ही चाहिए कि ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कम से कम उसका नाम लिखा हो । भारतीय सहारा की टीम ने पड़ताल के दौरान पाया कि 11:00 बजे तक ना तो कोई सक्षम अधिकारी आए थे ना ही सह समन्वयक जबकि ब्लाक संसाधन केंद्रपाड़ा 5 विषय विशेषज्ञों की टीम सामान्य के रूप में क्रियाशील है विद्युत आपूर्ति के लिए खरीदे गए जनरेटर का कोई पुरसाहाल नहीं जल व्यवस्था के लिए ना तो कोई बोरिंग है और ना ही अतिरिक्त कोई व्यवस्था सूचना तंत्र के इस युग में वाईफाई या इंटरनेट जैसी सुविधाओं से लैस होने का दावा करने वाले आज ब्लॉक संसाधन केंद्र गौरा में नेटवर्क को तरस रहे हैं जबकि शासन को सूचित है कि प्रत्येक बीआरसी भवन पर इंटरनेट की सुविधाएं प्रदान की गई हैं ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More