भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सीबीआई तय करेगी की कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया जाए या नहीं

0 25

लखनऊ । यूपी के डीजीपी ओपी सिंह और प्रधान गृह सचिव अरविंद कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट तौर से कहा कि आरोप के आधार पर बीजेपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। ऐसे में सीबीआई तय करेगी की कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया जाए या नहीं । यानी ये कहा जाए कि उ. प्र. पुलिस अपना पलड़ा झाड़ना चाह

रही है । उन्होंने साफ तौर से कहा कि मामले की पहले जांच कराई जाएगी। साक्ष्य मिलने के बाद ही सीबीआई तय करेगी की गिरफ्तारी हो या नहीं।

प्रेस कांफ्रेंस मे उन्होंने कहा कि पीड़िता के पिता के साथ 3 अप्रैल 2018 को मारपीट की गई, जिसके बाद जेल में उनकी मौत हो गई । इस मामले की दो स्तरों पर जांच कराई गई। डीआईजी (जेल) की जांच रिपोर्ट में पता चला है कि पीड़िता के पिता को जेल ले जाने से पहले उनका ठीक से मेडिकल चेकअप नहीं कराया गया था, जिसकी वजह से ये नहीं पता चल पाया था कि शरीर में अंदरुनी चोट थी या नहीं। जेल के अंदर तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भेजने को कहा था, लेकिन उनका इलाज जेल के अंदर बने अस्पताल में ही किया गया। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई हो चुकी है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More