जिला मुख्यालय भिनगा की सड़के बनी तालतलैया
रिपोर्ट बृजेश गुप्ता
श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के नगर पालिका भिनगा में मानसून के आने पर भारी बारिश ने नगर की सड़कों को ताल-तलैया में तब्दील कर दिया है। जिससे भिनगा नगर की नई बाजार पुरानी बाजार खैरीमोड की सड़कें जलभराव से लबालब हो गई है रास्ते से गुजरने वाले ट्राफिक को भारी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा इतना ही नहीं रास्ते से गुजरने वाले लोगों को गड्ढे में फस कर


गिरते हुए भी देखा गया स्थानीय लोगों का कहना है कि योगी सरकार के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी अजय आर्य के समर्थन में आये हुए थे और उनको भारी मतों से जितने की अपील की थी। लेकिन जैसे ही भाजपा प्रत्याशी अजय आर्य को विजय श्री मिलने के बाद भी हालात यह रहे की डिप्टी सीएम की वादें ही बनकर रह गए ना तो नगर की सूरत बदली और ना ही नगर वासियों को जलभराव से निजात मिली ऐसे में योगी सरकार बैकफुट पर आती दिख रही है जनता में या चर्चा है कि नेताओं की लुभावने वादे सिर्फ समय पर जुमलों की तरह इस्तेमाल किए जाते हैं और जनता उनके जुमलों में फंसकर उनका भरोसा कर लेती है ऐसे में सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली योगी सरकार जनता के भरोसे पर कितना खरा उतर रही यह देखने वाली बात होगी।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी यदुनाथ से जब जलभराव के बारे में बात की गई तो उनका सीधे तौर पर या कहना था सड़क लोक निर्माण विभाग की है उसके रखरखाव की जिम्मेदारी उसकी है लेकिन साहब को यह नहीं मालूम कि नगर की साफ सफाई व जल निकासी की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन की होती है ऐसे में यह बात साफ हो जाती है कि योगी सरकार के नुमाइंदे अपनी जिम्मेदारियों से मुकर रहे हैं उन्हें जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं देखना यह होगा जिला प्रशासन ऐसे लापरवाह गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करती है
