दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर उचक्कों ने वृद्ध से छिना पैसा
गौरा,प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के लालजी तिवारी उम्र लगभग 62 वर्ष निवासी परमा का पूरा जो अपने घर से दूर गीता नगर बाजार स्थित उत्तर पूर्वी ग्रामीण बैंक में आज दिनांक 23 फरवरी 2018 समय लगभग 2:00 बजे दोपहर

बैंक से लालजी तिवारी जो 5000रुपए की निकासी कर। बैंक से वापस घर को जा रहे थे, तभी रास्ते में लालरंग की बाइक से दो अज्ञात उचक्कों ने तमंचे को सटाकर ₹5000 छीन ले भागे। जब तक लालजी तिवारी आवाज लगाते रहे तब तक पल्सर सवार चोर भाग चुके थे। वृद्ध भुक्तभोगी घटना की जानकारी डायल 100 करके पुलिस को मौके पर बुलाया। डायल 100 की खोजबीन के बाद भी चोर नहीं मिला। लालजी तिवारी ने घटने की तहरीर फतनपुर थाने में लिखित रूप से दिया है।
