देहात-पुलिस कार्यवाही में एक बदमाश गिरफ्तार
बुलन्दशहर । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्र्तराज्यीय गिरोह के सदस्य के आने की सूचना पर ग्राम भाईपुरा के पास घेराबन्दी की गयी, बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में उक्त

बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार करने पर उसने अपना नाम सलमान उर्फ शहरोज उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र शमीउल्ला नि0 ग्राम अकबरपुर,थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दिल्ली से लूटी गयी 01 स्कूटी, 01 तमंचा 315 बोर, 1 जीवित व 02 खोखा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध जनपद बुलन्दशहर के विभिन्न थानों व दिल्ली में चोरी, लूट व दुष्कर्म के करीब 08 अभियोग पंजीकृत है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
