भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कड़ी व्यवस्था के बीच पंचायत उपचुनाव संपन्न

0 25

रिपोर्टर संजीव कुमार पांडेय

गौरा प्रतापगढ। गौरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा रहेटुआपरसरामपुर के प्रधान उमाशंकर यादव के दिवंगत हो जाने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शासन द्वारा कराया गया जो कि आज दिनांक 22 फरवरी 2018 को सुबह 7:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक शांति पूर्वक आला अफसरों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। दोपहर तक तीनों बूथ पर 30% तक ही मतदान पड़ा लेकिन शाम

को 5:00 बजे तक कुल 58.54 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ संख्या 34 पर 553 मत, बूथ संख्या 35 पर 429 मत,बूथ संख्या 36 पर 439 मत पड़ा।कुल 2427 मतदाताओं में से 1421 मतदान हुआ, इस दौरान उप जिला अधिकारी अभय पांडेय, तहसीलदार दिनेश कुमार मिश्र, एडिशनल SP प्रतापगढ़ राकेश कुमार सिंह ,थाना प्रभारी मांधाता फतनपुर रानीगंज भारी पुलिस बल के साथ मतदेय स्थल पर दिनभर उपस्थित रहे ,शाम को 5:00 बजे मतदान हुआ और 24फरवरी को मतगणना होगी। यहां पर कुल छःप्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, बिंदु देवी,उषा देवी ,गोविंद प्रताप सिंह, विमल कुमार पटेल ,लालता प्रसाद पटेल ,हरकेश बहादुर सिंह।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More