कौशांबी हत्याकाण्ड से ब्राह्मणों में नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

गोविन्द मिश्रा की रिपोर्ट
कोरांव, प्रयागराज। बीते दिनों कौशांबी में जघन्य अपराध के विरोध में भगवान परशुराम ब्राह्मण एकता परिषद कोराव के नेतृत्व में एकत्रित होकर ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन दिया। शासन प्रशासन की निरंकुशता के कारण एक पूरा परिवार तबाह हो गया जमीन से लेकर स्व रामबाबू तिवारी के सुपुत्र को फर्जी जेल भेजने से लेकर कई पुलिसिया बर्बरता तहसील के राजस्व के कर्मचारियों की अनदेखी के शिकार हुए। रामबाबू तिवारी को प्रशासनिक दुर्भाग्य के कारण अपनी जान गंवानी पडी और निरपराध एक युवा को विपक्ष के प्रधान के साजिश में पास्को एक्ट के तहत जेल जाना पड़ा। जिससे एक परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया। मृतक परिवार पर जिस तरह जघन्य अपराध की तरह बर्बरता पूर्वक महिला पुरुष सभी पर लाठियां भांजी गई अभद्र भाषा गाली गलौज का वीडियो शोसल मीडिया में देखकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आज उसी क्रम कोराव के युवा ब्राह्मणों के नेतृत्व में सात सूत्रीय ज्ञापन दिया गया और कठोर कार्यवाहियों सहित अन्य बिन्दुओं पर मांग की गई ज्ञापन को कोराव के चर्चित समाजसेवी प्रमोद मिश्र पयासी ने पढ़ कर तहसीलदार कोराव ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुखता से निम्न माँग की गई कि एक सरकारी नौकरी, एक करोड़ का मुआवजा, पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जाँच, दोषियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही, अपराधी प्रधान को फाँसी की माँग किया और चेतावनी देते पयासी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर कठोर कार्यवाही सहित उपरोक्त माँग को नहीं पूरा किया गया तो जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा जाएगा और हम सभी लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी जिसमें मुख्य रूप से अरुण कुमार चतुर्वेदी पिंटू चौबे, राजेश पांडेय, विपुल दुबे, राकेश मिश्रा, रोहित शुक्ला, देवराज मिश्रा, शिवेंद्र दुबे, अनूप तिवारी, शिवा मिश्रा, मुन्ना शुक्ला, गायत्री मिश्रा, योगेश चौबे, आकाश तिवारी, नितिन मिश्रा, अंजनी शुक्ला, विकास शुक्ला, शुभम शुक्ला, दीनबंधु मिश्रा, महेश पांडेय आदि सैकड़ों की संख्या ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
