एक पेड़ माॅ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया


भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर “एक पेड़ माॅ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय परिसर में कपिलमुनि, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के फलदायक एंव छायादार पौधरोपण किया गया। पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे तेजी से बदलाव को रोकने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है, इससे वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने – अपने क्षेत्र में पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील किया कि “एक पेड़ मां के नाम” जरूर लगाएं, ताकि न केवल पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके, बल्कि भावनात्मक रूप से भी समाज को इससे जोड़ा जा सके । कार्यक्रम में कर अधीक्षक श्री अवधेश कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश पटेल लिपिक एवं नगर पालिका के कर्मचारीगण सहित विभिन्न वार्डो के सम्मानित सभासदगण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहें।






