भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सुजानगंज में सरकारी केबल चेक कर रहे कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी

0 7

पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी–

—————————————

भारतीय सहारा संवाददाता

सुजानगंज,जौनपुर। ग्राम सभा सकरा, मछली शहर क्षेत्र में मुखेन्द पटेल सरकारी केबल की जांच कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम सभा बारा सत्यनारायण यादव, उनके बेटे युवराज यादव, संजय यादव और राजेश यादव पुत्र शम्भूनाथ यादव मौके पर पहुंचे।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता को मां-बहन की भद्दी भद्दी गाली दी, मारपीट की और सरकारी काम बंद करवा दिया। धमकाते हुए कहा केबल नहीं जुड़ेगी तो कोई केबल नहीं खींचेगा। दोबारा दिखे तो जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता अपनी जान बचाकर वहां से भागा मुखेन्द पटेल, निवासी ग्राम सकरा, मछली शहर, जौनपुर की लिखित तहरीर पर सुजानगंज पुलिस ने सत्यनारायण यादव, संजय यादव, राजेश यादव और युवराज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी काम में बाधा और आपराधिक धमकी की धाराएं लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है।अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ और गवाहों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More