भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अमृत कलश यात्रा में भाजपा नेता योगेश शुक्ल पहुंचकर किया जलाभिषेक

0 8

गोविन्द मिश्रा की रिपोर्ट

कोरांव, प्रयागराज। अमृत कलश यात्रा के चौथे दिन प्रयागराज के कोरांव क्षेत्र में भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने सुहास गांव के महुआव शिव मंदिर, संस्कृत विद्यालय शिव मंदिर कोरांव, सोमनाथ मंदिर बढ़वारी, हनुमान मंदिर पथरताल, कालिकन मंदिर बड़ोखर पहुंचकर जलाभिषेक कर क्षेत्र के लिए सुखद अनुभूति के लिए प्रार्थना की। योगेश शुक्ल ने कहा कि संपूर्ण कोरांव क्षेत्र से मेरा गहरा नाता है, मै यहां के लोगों, यहां के गांव, खेत खलिहानों, नदियों और पहाड़ों और सभी मंदिरों से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं। कुंभ के अमृतमय जल से यहां के देवालयों में जलाभिषेक करके मै अभिभूत हूँ। योगेश शुक्ल ने कहा कि दुनिया के प्रसिद्ध इतिहासकारों के शोध और पुरातात्विक साक्ष्यों से यह प्रमाणित है कि कोरांव क्षेत्र मातृ शक्ति और परमसत्ता के देवीय स्वरूप की उपासना का आदिकाल से क्षेत्र रहा है। यात्रा में कोरांव नगर पंचायत के अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, जय शंकर पाण्डेय, अश्वनी जैन, सुरेश तिवारी, राम कृष्ण केशरी, शशि द्विवेदी, सचिन केशरी, राजा पाण्डेय, हरि मोहन पांडेय, कल्लू पांडेय, गेंदा लाल पांडेय, अमलेश द्विवेदी, हरीकांत पाण्डेय, सुमित पाण्डेय, घनश्याम स्वर्णकार, सच्चिदानंद त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More