भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

0 10

भारतीय सहारा संवाददाता

कुशीनगर। कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कुशीनगर इन रेस्टोरेंट में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विनोद मोहन मिश्रा ने कहा, “महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास का आधार है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, समाज उतना ही प्रगतिशील होगा।”
विशिष्ट अतिथि कुशीनगर महोत्सव के संयोजक विनय राय ने अपने संबोधन में कहा कि “आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता की छाप छोड़ रही हैं। हमें उनके प्रयासों को और अधिक सराहनीय बनाने के लिए सहयोग और समर्थन देना चाहिए।”
रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा, “रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। यह आयोजन उन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रयास है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संचालक राजीव तिवारी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि इसे एक सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है।”
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और शिक्षाविद् बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया।
सम्मानित होने वाले महिलाओं में कालिंदी त्रिपाठी, डॉ. वीणा कुमारी, डॉ. ममता यादव, डॉ. नेहा कुमारी पाठक, किरण सिंह, एडवोकेट सुमन सिंह, एडवोकेट शकुन पटेल, एडवोकेट वंदना, रुचि सिंह, प्रियंका पाण्डेय, मोना सिंह, रेनू सिंह, नसरीन अख्तर, आरती दुबे, मधुलिका, कुसुम द्विवेदी, पूनम गुप्ता, प्रियंका श्रीवास्तव, शैल जयसवाल, रश्मि सिंह तोमर, निशु विश्वकर्मा, सुनीता सिंह, रजनी मिश्रा, बबीता राय, अपर्णा मिश्रा, संगीता सिंह, ममता शर्मा, रागिनी सिंह बुंदेला, अंजली खरवार, फौजिया परवीन, सुनीता तिवारी, रीना शर्मा, प्रीति, डॉ. जलीना सिंह, अंजुम आरा, कुमुद सिंह शामिल रही।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अंजली खरवार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सार्जेंट एट आर्म्स विजय कृष्ण द्विवेदी, सह सचिव अखिलेश शर्मा, डॉ श्याम बिहारी जायसवाल, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, गोविन्द सिंह, सत्येंद्र राय, रंजीत श्रीवास्तव सदरे आलम, विनोद वर्मा, अमरेंद्र नारायण प्रताप सिंह, गौरव मद्धेशिया, अरुण मौर्या आदिल खान उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More