भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पी0एम0श्री विद्यालयों एवं खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई संपन्न

0 8

बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र भी ध्यान देने की आवश्यकता है – डीएम
——————————————

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। तिलकधारी महाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम में पी0एम0श्री विद्यालयों एवं खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव जी, सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, सहित अन्य द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, द्वारा समस्त अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया तथा खेलकूद आयोजन के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया तथा खेल के महत्व के बारे में विस्तृत से बताया साथ ही खेल के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा नौकरियों में चयनित होने के विभिन्न उदाहरण के माध्यम से सभी को प्रेरित करते हुए बताया कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। युवाओं को खेल के प्रति संवेदनशील रहने के लिए भी प्रेरित किया।
राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बच्चों को खेलों की उपयोगिता के बारे में बताया तथा तथा खेल के प्रति प्रोत्साहित किया।
सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, ने अपने सम्बोधन में बच्चों को खेल में अनुशासन व टीम भावना बनाए रखना की अपील किया।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र भी ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि खेल से बच्चों के सर्वांगीण विकास होता है। पी0एम0 श्री विद्यालयों प्रतियोगिताओं में तहसील सदर प्रथम स्थान, मड़ियाहॅू द्वितीय, केराकत तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं में तहसील मड़ियाहॅू प्रथम स्थान, सदर द्वितीय, शाहगंज तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राज्य मंत्री, सांसद राज्यसभा द्वारा सभी विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री इशिता किशोर ने सभी प्रतिभागी बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर एवं डॉ0 गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी, महाराजगंज ने किया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More