दिल्ली को आप मुखिया केजरीवाल ने बनाया नर्क- शिवराज सिंह चौहान

भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के जनसभा में उमड़ा जन सैलाब
————————————————–
कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
करावल नगर/दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर करावल नगर विधानसभा में रविवार 26 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को नर्क बना दिया है। शिक्षा स्वास्थ्य के नाम पर झूठी एजेंसी चल रही आप सरकार बच्चों के भविष्य को अंधेरे में धकेलना का काम कर रही है। दिल्ली के लोगों को शराबी बनाने के लिए केजरीवाल सरकार ने एक पर एक बोतल फ्री दारू देकर कई बेटियों बहनों का घर उजाड़ दिया है। दिल्ली की युवा पीढ़ी को नशे की तरफ धकेलना का काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया है। दिल्ली के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं और आप मुखिया केजरीवाल शीश महल में आराम फरमा रहे थे। पूरा का पूरा मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार के चलते जेल जा चुका है और केजरीवाल ने जेल से ही सरकार चलाई। यमुना जैसी पवन नदी को नाले में तब्दील करने का प्रयास किया गया है पूर्वांचल और बिहार के लोग छठ जैसे महापर्व को भी यमुना की नदी में नहीं बना सकते और केजरीवाल कहते हैं कि हमने ही दिल्ली में विकास किया है जब तक दिल्ली एमसीडी भाजपा के हाथों में थी तब तक दिल्ली साफ सुथरा थी इस बार दिल्ली एमसीडी केजरीवाल के हाथों में आने के बाद पुरी की पूरी दिल्ली कूड़े के ढेर से पटी हुई है। दिल्ली की सब चलने योग्य नहीं है हल्की सी बारिश से पूरी दिल्ली डूब जाती है क्या यही विकास किया है केजरीवाल ने विकास के नाम पर दिल्ली की भोली भाली जनता को ठगा है केजरीवाल ने इस बार दिल्ली की जनता ऐसे भ्रष्टाचारी पार्टी को मुंह तोड़ जवाब देने का मन बना चुकी है और दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को उखाड़ कर फेंकने का कार्य करेगी। शिवराज सिंह चौहान ने करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में लोगों को वोट करने की अपील भी की उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा युवा नेता है दिल्ली के दंगों में दिल्ली की जनता के साथ आगे बढ़कर लोगों की मदद की है करावल नगर की विधानसभा मैं विकास के लिए एकमात्र विकल्प कपिल मिश्रा है आप सभी विधानसभा वासी आने वाले 5 तारीख को कमल के बटन को दबाकर युवा हृदय सम्राट कपिल मिश्रा को विजई बनाएं जिससे करावल नगर विधानसभा का विकास किया जा सके।



