दिल्ली का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है- ईश्वर सिंह बागड़ी


कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
गोकलपुरी। इस समय दिल्ली विधानसभा चुनाव किस सरगर्मियां अपने चरम पर हैं सभी पार्टियों अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं और जनता से जो भी अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए जा रहा है जनता अपना वोट उसी को देने के लिए कह रही है लेकिन यह पब्लिक है यह सब जानती है… आने वाले 8 फरवरी को पता चल ही जाएगा कि कौन प्रत्याशी जीता है और कौन सी पार्टी अपनी सरकार बना रही है। इसी क्रम में गोकुलपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ईश्वर सिंह बागड़ी भी अपने पक्ष में जनता से वोट करने के लिए रैलिया और पदयात्रा कर रहे हैं और जनता भी उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली में कराए गए विकास कार्यों को देखते हुए वोट देने का मन बना चुकी है। पूर्व अध्यक्ष ईश्वर सिंह बागड़ी का व्यक्तित्व सामाजिक रूप से बहुत ही सुलझा हुआ है वह प्रत्येक लोगों को हमेशा मदद करते रहे हैं इसीलिए जनता का रुझान इस बार गोकलपुरी विधानसभा में कांग्रेस की ओर है। कांग्रेस प्रत्याशी ईश्वर सिंह बागड़ी का कहना है कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है दिल्ली में कोई भी कार्य नहीं हुआ है। जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी और मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित जी थी उस समय की दिल्ली की सारी सड़कें टॉप क्लास की थी जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सरकार आई है किसी भी विधानसभा की सड़क चलने लायक ही नहीं बची हैं। बारिश के महीने में पूरी दिल्ली जल भराव में डूब जाती है. दिल्ली के सारे नाल ओवरफ्लो हो रहे हैं और यमुना गंदी हो गई है, दिल्ली की जनता एक एक बूंद पानी के लिए तरस रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री अपने शीश महल में राजा की जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली फिर बदलेगी दिल्ली की जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है कांग्रेस पार्टी ही दिल्ली का विकास कर सकती है। हम दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली में इस बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं, फिर दिल्ली हरी- भरी, साफ-सुथरा और सुंदर दिखेगी, गोकलपूरी विधानसभा तो हमारी झोली में है ही बाकी सीटों पर भी कांग्रेस पार्टी ही अपना जीत दर्ज करेगी।
