जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभायेंगे – विजय भाटी


कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
गाजियाबाद। दिल्ली एन.सी.आर.क्षेत्र के लोनी क्षेत्र के रेल विहार इलाके में बच्चों को संस्कार पूरित शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विजय ग्लोबल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय भाटी की अगुवाई में सुबह दस बजे से विधि विधान तथा पूजा अर्चना के साथ हुए उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुज्जर सहित अनेको समाजसेवियों, उद्योगपतियों ने अपनी गरिमामय मौजूदगी दर्ज कराई। समाजसेवी विजय भाटी के अनुसार चिरप्रतीक्षित विजय ग्लोबल पब्लिक स्कूल के खोले जाने पर आसपास के बच्चे उच्च स्तरीय शिक्षा से परिपूर्ण होंगे क्यों कि इस विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षक, उन्नत खेल का मैदान तथा कंप्यूटर क्लासें भी मौजूद हैं जो कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मौजूद प्रधानाचार्य डा. हेम राज ने मन के उदगार व्यक्त करते हुए कहा – हम बच्चों की शिक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है, इसके अलावा कोई भी समझौता मान्य नहीं।


